टेस्ट में ऑलटाइम ग्रेट होंगे ऋषभ पंत, अगर करेंगे ये काम- बोले गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने पंत को टेस्ट क्रिकेट का ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ी में शुमार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि छोटे फॉर्मेट की तरह वह रेड बॉल क्रिकेट में भी अच्छी वापसी करने मे कामयाब रहेंगे।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की राह पर हैं, लेकिन साथ ही उन्हें छोटे प्रारूपों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद पंत को रविवार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और पूरी उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

ऋषभ पंत (साभार-Twitter)

पंत ने इस साल के शुरू में सीमित ओवरों के प्रारूप में वापसी की थी और इनमें अच्छा प्रदर्शन किया था। गांगुली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘मैं ऋषभ पंत को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक मानता हूं। उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी से मैं हैरान नहीं हूं। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहेंगे।’’

End of Feed