IPL 2027: सौरव गांगुली फिर दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े, बनाए गए मुख्य कोच

Sourav Ganguly Appointed as Delhi Capitals Head Coach: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल 2027 में एक बार फिर नई भूमिका में नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहले अलग-अलग भूमिकाओं में जिम्मेदारियां निभा चुके सौरव गांगुली को इस बार टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2027 को लेकर बड़ा ऐलान
  • सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच
  • हेमांग बदानी की जगह लेंगे सौरव गांगुली

Sourav Ganguly New DC Coach For IPL 2027: मंगलवार को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन (IPL 2027) के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने हेमंग बदानी की जगह ली है। गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ाव 2019 में शुरू हुआ था, जब वह एक सलाहकार के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इन सालों में, 54 वर्षीय गांगुली ने कैपिटल्स के साथ कई लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद भी शामिल है।

Sourav Ganguly Appointed As Delhi Capitals Coach Again For 2027 IPL

सौरव गांगुली फिर से बने दिल्ली कैपिटल्स के कोच

गांगुली ने पिछले साल DC की SA20 टीम 'प्रिटोरिया कैपिटल्स' के हेड कोच के तौर पर भी काम किया था। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक बयान में गांगुली ने कहा, "मैं IPL में हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। दिल्ली कैपिटल्स मेरे दिल के बहुत करीब है और इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा रिश्ता सालों से बहुत मजबूत रहा है।"

End of Feed