यशस्वी नहीं, इस खिलाड़ी को रोहित के साथ करनी चाहिए ओपनिंग, गांगुली की टीम इंडिया को सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 10, 2024, 06:32 PM IST

Team India World Cup Squad: सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लेकर एक खास सलाह दी है। उन्होंने बताया है कि रोहित शर्मा के साथ किस खिलाड़ी को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौरव गांगुली की टीम इंडिया का खास सलाह
  • टी20 वर्ल्ड कप में यह खिलाड़ी हो रोहित का जोड़ीदार
  • गांगुली ने की विराट की तारीफ

Team India World Cup Squad: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को विराट कोहली की मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार फॉर्म को देखते हुए अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनसे पारी का आगाज करना चाहिए। इस आईपीएल में 12 मैच में 153.51 के शानदार स्ट्राइक रेट से 70.44 के औसत से 634 रन बनाकर कोहली ‘ओरेंज कैप’ पहने हैं और यह स्ट्राइक रेट उनके करियर के 134.31 के स्ट्राइक रेट से काफी अधिक है।

team india world cup squad

टीम इंडिया वर्ल्ड कप स्क्वॉड (साभार-ICC)

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा, ‘‘विराट बहुत ही शानदार खेल रहा है। बीती रात कोहली ने जो पारी खेली जिसमें उसने तेजी से 90 रन बना दिये, उसे देखते हुए आपको उसे टी20 विश्व कप में बतौर सलामी बल्लेबाज इस्तेमाल करना चाहिए। उसकी पिछली कुछ आईपीएल पारियां देखें तो ये अद्भुत रही हैं इसलिये उसे पारी का आगाज करना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है जिसमें 17 साल के अंतराल बाद ट्राफी जीतने की काबिलियत है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में शुरूआती टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

End of Feed