आरसीबी की धमाकेदार वापसी का इस खिलाड़ी को है भरोसा, मंधाना के फॉर्म पर भी दी प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2023, 01:21 PM IST

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर और विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी की तरफ से खेल रही सोफी डिवाइन को भरोसा है कि उनकी टीम वापसी करेगी। आरसीबी को गुजरात के खिलाफ 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। लीग में यह आरसीबी की लगातार तीसरी हार है। उन्होंने मंधाना की फॉर्म के बारे में भी बात की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की लगातार तीसरी हार के बावजूद टीम की न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन को भरोसा है कि उनकी टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वापसी करने में सफल रहेगी। आरसीबी को बुधवार रात गुजरात जाइंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

sophie devine.

सोफी डिवाइन, बल्लेबाज आरसीबी

गुजरात जाइंट्स के 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी।

End of Feed