बेटा जब तू अंडर-19 खेल रहा था, तेरा बाप टेस्ट प्लेयर था, Virat Kohli पर पाकिस्तान से आया विवादित बयान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 3, 2023, 10:27 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल खान ने विराट कोहली को लेकर विवादित बयान दिया है। सोहेल ने एक पोडकास्ट में बोलते हुए 2015 वर्ल्ड कप का किस्सा सुनाया जब उनकी कोहली के साथ नोंकझोंक हो गई थी। विराट कोहली और पाकिस्तान की राइवलरी पुरानी रही है और हर बार कोहली सफल होते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की राइवलरी नई नहीं है। जब भी ये दोनों टीमें आपस में खेलती है तो मैदान पर खिलाड़ियों की नोंकझोंक आम बात है। बात विराट कोहली की करें तो पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला खूब आग उगलता है। कोहली और पाकिस्तान के गेंदबाजों के बीच पुरानी टक्कर रही है। पहले मोहम्मद आमिर, जुनैद खान और अब शाहीन शाह अफरीदी से उनकी राइवलरी मैदान पर सुर्खियां बटोरती है।

virat kohli and sohail khan

विराट कोहली और सोहेल खान

कोहली और सोहेल खान की राइवलरी

अब पाकिस्तान के एक और गेंदबाज ने विराट कोहली के साथ स्लेजिंग का एक किस्सा सुनाया है। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सोहेल खान ने विराट कोहली को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज सोहेल खान का विवादित बयान यह किस्सा 2015 वर्ल्ड कप का है जब सोहेल और और विराट कोहली पहली और आखिरी बार आमने-सामने आए थे। इस मैच में जहां विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं सोहेल खान ने फाइफर लिया था।

इस मैच में खूब स्लेजिंग भी हुई थी। अब इस मैच में कोहली के साथ हुई नोंकझोंक के बारे में सोहेल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। सोहेल ने कहा कि उन्हें पहले कोहली ने उकसाया था, जब वह बल्लेबाजी करने आए थे। सोहेल ने कहा 'जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो वह मेरे पास आए और बोले आप क्रिकेट में अभी आए हैं और इतनी बातें करते हो। उस वक्त मैं टेस्ट खेल चुका था। मैंने 2006-07 में, मैं टेस्ट खेल चुका था। मैंने कहा बेटा जब तू अंडर-19 खेल रहा था तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था'

End of Feed