IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़त से पहले स्नेह राणा ने जताया टॉप ऑर्डर के फॉर्म में वापसी का भरोसा

भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले महिला विश्व कप 2025 के अहम मुकाबले से पहले टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा ने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फॉर्म में वापसी का भरोसा जताया है।

विशाखापट्टनम: विश्व कप के पहले तीन मैचों में भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के बीच हरफनमौला स्नेह राणा ने शनिवार को कहा कि सभी बल्लेबाजों को पता है कि कहां चूक हो रही है और उस पर व्यक्तिगत तौर पर और एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रौड्रिग्स तीन मैचों में क्रमश: 49, 54 और 32 रन ही बना सकीं हैं। तीनों मैचों में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारत को संकट से निकाला।

Sneh Rana

स्नेह राणा

ऑस्ट्रेलिया है मजबूत प्रतिद्वंद्वी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां गुरुवार को ऋचा घोष के 94 रन के बावजूद भारत को तीन विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था। सात बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को सबसे अहम ग्रुप मुकाबले से पहले राणा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'हमें पता है कि ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी है लेकिन हम भी सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे । हमने अतीत में उनके खिलाफ मैच खेले हैं और उन्हें हराया भी है। कोशिश यही रहेगी कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ दें और जीत के साथ आगे जायें।'

End of Feed