IND W vs ENG W: हार के बाद टूट गईं स्मृति मंधाना, खुद को बताया दोषी

Smriti Mandhana Sad: महिला विश्व कप 2025 में भारत की महिला क्रिकेट टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ जीत के करीब ही थी लेकिन अचानक विकेट गिरने लगे और हार मिल गई। इसके बाद स्मृति मंधाना ने खुद को दोषी करार दिया है।

Smriti Mandhana Sad: भारत की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ मिली चौंकाने वाली हार के बाद बुरी तरह निराश है। कप्तान हरमनप्रीत कौर खुद यह विश्वास नहीं कर पा रहीं कि टीम ऐसे मजबूत स्थिति से मैच हार गई। भारत ने 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31वें ओवर तक 167/2 बना लिए थे और उस वक्त क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना जैसी भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद थीं। लेकिन जैसे-जैसे ओवर घटे, भारत ने बढ़त गंवा दी और इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Smriti mandhana sad x

स्मृति मंधाना (फोटो- X)

जीत के करीब पहुंचकर हार गई टीम इंडिया

मैच के एक समय भारत को 55 रन 53 गेंदों में चाहिए थे और 7 विकेट हाथ में थे। लेकिन इसी स्थिति से मैच पलट गया। स्मृति मंधाना, जो शानदार लय में थीं, ने 88 रन बनाकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया था, लेकिन एक ग्लोरी शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं। वहीं, दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जमाया था और मैच को संभालने की स्थिति में थीं, लेकिन उन्होंने भी एक स्लॉग स्वीप खेलते हुए विकेट दे दिया।

End of Feed