IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

Smriti Mandhana creates history: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। वनडे फॉर्मेट में मंधाना एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाली पहली महिला बन गई हैं।

Smriti Mandhana creates history: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) फॉर्मेट में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है। मंधाना ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला विश्व कप 2025 के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए हासिल की। उन्होंने साल 2025 में अब तक कुल 18 मैच खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

smriti mandhana bcci

स्मृति मंधाना (फोटो- BCCI)

क्लार्क का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

स्मृति मंधाना ने यह कीर्तिमान स्थापित करके ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इस सूची में बेलिंडा क्लार्क दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 1997 में 16 मुकाबलों की 14 पारियों में 80.83 की बेहतरीन औसत के साथ 970 रन बनाए थे।

End of Feed