SMF vs MSCMR T20 League Mumbai 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें टी20 मुंबई लीग का फाइनल मुकाबला

SMF vs MSCMR T20 League Mumbai 2025 Live Streaming: टी20 लीग मुंबई का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। अय्यर की कोशिश होगी कि वह कम से कम यहां ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे।

SMF vs MSCMR T20 League Mumbai 2025 Live Streaming: फाइनल मुंबई लीग को अपना दोनों फाइनलिस्ट मिल गया है। फाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो दूसरे सेमीफाइनल में अय्यर एंड कंपनी ने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया था, जबकि पहले सेमीफाइनल में मुंबई साउथ सेंट्रल ने ईगल थामे स्ट्राइकर को 8 विकेट से हराया था। कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाये थे।

t20 league mumbai

टी20 लीग लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते थे जबकि सिग्धेश लाड एंड कंपनी ने भी 5 में से 4 मुकाबला जीता था, लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने के कारण उसने टॉप पर फिनिश किया था। हाल ही में आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर खिताब जीतने को बेताब होंगे। अय्यर सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके थे, लेकिन फाइनल में वह इस गलती को सुधारना चाहेंगे। यदि आप भी इस फाइनल मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed