SL vs WI 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे

SL vs WI 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीतच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। श्रीलंका के पास सीरीज जीतने का मौका है तो वेस्टइंडीज के पास सीरीज में बने रहने के लिए आखिरी मौका है।

SL vs WI 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे है। बारिश से बाधित पहले मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से मात दी थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 38.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को 37 ओवर में 232 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने 32वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

End of Feed