SL vs WI 1st ODI: असलंका ने खेली कप्तानी पारी, बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका को मिली जीत

SL vs WI 1st ODI Highlights: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। असलंका ने कप्तानी पारी खेली है और बारिश से प्रभावित मैच में मुश्किल घड़ी में टीम को जीत की ओर ले गए हैं।

SL vs WI 1st ODI Highlights: श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने 20 अक्टूबर को पल्लेकेले में अपने पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के लिए अपनी टीम का नेतृत्व किया। असलांका और डेब्यू करने वाले निशान मदुश्का के बीच 137 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने श्रीलंका को जीत दिलाई और डीएलएस-एडजस्टेड 232 के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

Charith asalanka ap

चरिथ असलंका (फोटो- AP)

बारिश ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को बाधित किया, जिससे उनकी पारी 38.3 ओवर में 185 रन पर सिमट गई।बारिश टीम के लिए बेहद गलत समय पर भी आई। जब रदरफोर्ड अपने गियर बदल रहे थे और रन तेजी से बनाने का प्लान बना चुके थे तभी मौसम ने रुकावट डाल डी। इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने अपने गेंदबाजों के साथ शुरुआत में कुछ गति हासिल की। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोटी ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया, जो गीली परिस्थितियों से निपटने में कामयाब रहे और 3/47 के आंकड़े हासिल किए।

End of Feed