SL vs PAK 2nd Test Day 1 Highlights: अबरार और शफीक ने दिखाया दम, पाकिस्तान ने बनाया दबदबा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2023, 08:51 PM IST

Sri Lanka vs Pakistan 2nd Test Day 1 Highlights: अबरार अहमद (69 रन पर चार विकेट) और नसीम शाह (41 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद अब्दुल्ला शफीक की आक्रामक पारी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

SL vs PAK 2nd Test: अबरार अहमद (69 रन पर चार विकेट) और नसीम शाह (41 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद अब्दुल्ला शफीक की आक्रामक पारी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

SL vs PAK 2nd Test Day 1 Highlights

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट

श्रीलंका की पहली पारी को 166 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने पहले दिन स्टंप्स तक दो विकेट पर 145 रन बना लिये। स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज शफीक 74 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और कप्तान बाबर आजम आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दो मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तान 1-0 से आगे है।

End of Feed