SL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका के सामने न्यूजीलैंड का हुआ बंटाधार, 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी टीम

SL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब समाप्ति की ओर बढ़ गया है। इसमें न्यूजीलैंड की हालत खराब होती नजर आ रही है। श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में केवल 88 रनों पर सिमट गई है और उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

SL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ गाले स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की हालत खराब होती जा रही है। टीम एक ऐतिहासिक शर्मनाक हार की ओर बढ़ गई है। गाले में खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 602 रनों पर पारी घोषित की। इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम केवल 88 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 से ज्यादा का भी स्कोर नहीं बना पाया। फिलहाल फॉलो ऑन के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जारी है और उसमें भी उन्होंने 5 विकेट गंवा दिए हैं।

SL vs NZ

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो -AP)

पहले दिन के अंत में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के 602-5 के विशाल पहली पारी के स्कोर के जवाब में 22-2 रन बनाए, जिसमें केन विलियमसन और एजाज पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे। विलियमसन दूसरे दिन जल्दी ही आउट हो गए, प्रभात जयसूर्या की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हुए।

End of Feed