SL vs IND 1st Test Highlights: 600वें टेस्ट मैच में जीता भारत, श्रीलंका को 165 रन से धोया; सुथार ने चटकाए 10 विकेट
मैच में टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल (82) और देवदत्त पडिक्कल (167) ने बड़े स्कोर की नींव रख दी। अंत में ध्रुव जुरैल (51) के अर्धशतक ने भारत को 460 के पार पहुंचा दिया। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से जयसूर्या ने चार, केशरा नुवंथा और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट चटकाए।
दूसरे दिन बारिश की वजह से मैच लगभग तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ और श्रीलंका ने भारत के 462 के जवाब में 284 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने 100 रन की शतकीय पारी खेली और डिकवेला ने 80 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से मानव सुथार ने चार विकेट, जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। भारत को 178 रन की बढ़त मिली।
पहले तीन दिन के खेल में बारिश के चलते 80 से ज्यादा ओवर का खेल प्रभावित हुआ। चौथे दिन ही भारत ने अपनी दूसरी पारी का आगाज किया। हालांकि, वह 193 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने 66 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। इसके चलते भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की और श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य दिया।
372 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवा दिए थे और 84 रन बनाए। आखिरी दिन कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि सोनल दिनुशा भारत की जीत का रोड़ा बन गए थे। हालांकि, वह 84 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बने। 76वें ओवर में सुथार ने तीन विकेट लेकर मैच लगभग खत्म किया। सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट हासिल किये।
यहां पढ़ें IND vs SL Test Day-5 के लाइव अपडेट्स-
SL vs IND Live Score: दूसरे सेशन में आया सुथार का तूफान
पांचवें दिन की शुरुआत जिस तरह से हुई थी। उसके बाद ऐसा लगा कि श्रीलंकाई टीम को ऑलआउट करना आसान नहीं होगा। पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं थी। गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी था कि वह लगातार अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करें। धनंजय और सोनल ने 95 रन की साझेदारी कर भारत के लिए चिंता बढ़ा थी। लेकिन लंच से पहले ही जडेजा ने धनंजय को आउट कर वापसी का रास्ता खोला। पहले घंटे के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। पहले सेशन में दो विकेट गिरे। लंच के बाद आसमान पर बादल साफ देखे जा सकते थे लेकिन उससे पहले ही सुथार नामक तूफान आया और बल्लेबाज उसे नहीं झेल पाए।SL vs IND Live Score: 165 रन से जीता भारत
गॉल टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से मात देकर दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन बनाकर सिमट गई। मानव सुथार ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए। उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट चटकाए।SL vs IND Live Score: सुथार ने एक ही ओवर में चटकाए तीन विकेट
मानव सुथार ने 76वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। सुथार ने पहले सेट बल्लेबाज सोनल को आउट किया। अगली गेंद पर प्रभात जयसूर्या को आउट किया। हालांकि, वह अगली गेंद पर हैट्रिक से चूक गए। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरू कुमारा को आउट किया। इसके साथ उन्होंने अपना पांच विकेट हॉल भी पूरा किया। वह कुल 9 विकेट ले चुके हैं।SL vs IND Live Score: 84 रन बनाकर आउट हुए सोनल
पहली पारी में शतक बनाने वाले सोनल दिनुशा दूसरी पारी में भारत के गले की फांस बन गए थे। लेकिन मानव सुथार ने उन्हें लेग स्लिप पर ध्रुव जुरैल के हाथों कैच आउट करवाया। सोनल 84 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, प्रभात जयसूर्या को पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका का 8वां विकेट गिर गया है। भारत जीत से दो विकेट दूर है।SL vs IND Live Score: लंच ब्रेक
पांचवें दिन के खेल के पहले सत्र का खेल हो चुका है। भारत ने दो विकेट चटकाए हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 91 रन बनाए। जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा को सफलता मिली। श्रीलंका को जीत के लिए 197 रन चाहिए। वहीं, भारत को 4 विकेट चाहिए।SL vs IND Live Score: ऐतिहासिक जीत की ओर भारत
श्रीलंका ने छह विकेट गंवा दिए हैं। जडेजा के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को सफलता दिलाई। कृष्णा ने डिकवेला को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। भारत अपने 600वें टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर खड़ा है। सोनल दिनुशा अभी भी क्रीज पर खड़े हैं।SL vs IND Live Score: टूटी साझेदारी
धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा के बीच पांचवें विकेट के लिए 95(202) रन की साझेदारी हुई। इस खतरनाक साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। धनंजय डी सिल्वा स्विप खेलने गए और गेंद ने एज लिया और मानव सुथार ने शॉर्ट फाइन लेग पर बेहद आसान कैच लपका। धनंजय 59 रन बनाकर आउट हुए। डिकवेला बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सोनल 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं।SL vs IND Live Score: धनंजय का 50
श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने धैर्य के साथ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। 125 गेंद पर उन्होंने चौके के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। 49 ओवर के बाद श्रीलंका ने चार विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिये हैं। धनंजय 54 रन और सोनल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।SL vs IND Live Score: पांचवें दिन के खेला का हुआ आगाज
पांचवें दिन के पहले सत्र का खेल जारी है। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा क्रीज पर हैं। पहला ओवर रवींद्र जडेजा ने किया। इसके बाद तेज गेंदबाजी आक्रामण जारी हो गया। भारत जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना चाहेगा।SL vs IND Live Score: इतिहास का गवाह रहा है गॉल क्रिकेट ग्राउंड
गॉल क्रिकेट ग्राउंड टेस्ट क्रिकेट के कुछ ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। इसी ग्राउंड पर शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे। यहीं पर साल 2010 में भारत के खिलाफ मुथैया मुरलीधरन ने अपने 800 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। यही वो ग्राउंड है जिस पर क्रिस गेल ने तीसरा शतक जड़ा था। अब एक बार फिर यह ग्राउंड इतिहास का गवाह बना और बनेगा। इस ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच का पहला टेस्ट मैच 50वां टेस्ट मैच हैं। वहीं, भारतीय टीम अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा है। अगर भारत यह टेस्ट मैच जीतता है तो गॉल एक और ऐतिहासिक पल का गवाह बन जाएगा। इसी मैच के दौरान रवींद्र जडेजा ने अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए पहली टेस्ट सेंचुरी आई।SL vs IND Live Score: आज इतने बजे फेंकी जाएगी पहली गेंद
पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन सुबह सबकुछ ठीक रहा तो 9:45 पर पहली गेंद फेंकी जाएगी। तब भारत पहले सेशन में ही जल्दी-जल्दी विकेट लेने की कोशिश करेगा। वहीं, चौथे दिन नाबाद लौटे श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा कुछ चमत्कार करने की कोशिश करेंगे।SL vs IND Live Score: पांचवें दिन भी बारिश की संभावना
पांचवें दिन बारिश की संभावना है तो जरूर लेकिन इतनी ज्यादा भी नहीं कि मैच पर असर डाले। फिर भी भारतीय फैंस यह दुआ करेंगे कि बारिश न ही हो और भारतीय टीम आसानी से यह टेस्ट मैच जीत ले।SL vs IND Live Score: भारत को चाहिए मात्र 6 विकेट
चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने चार विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं। उसे 372 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, पाली पारी में 178 रन की बढ़त होने के चलते भारत ने विशाल स्कोर बनाया। अब भारत जीत से 6 विकेट दूर खड़ा है।SL vs IND Live Score: आज पहले टेस्ट मैच का आखिरी दिन
श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। गॉल में टीम इंडिया मजबूत स्थिती में है। वह दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने से मात्र 6 विकेट दूर है। आज पांचवें दिन भारत की जीत लगभग तय दिख रही है। अगर बारिश या कोई और चमत्कार नहीं होता है तो।China Open 2026: निकोला बारतुंकोवा ने आर्यना सबालेंका और नोवाक जोकोविच ने निकोला ज्वेरेव को हराया
शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, अब निशाने पर सचिन और कोहली
अभिनव बिंद्रा ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद ओलंपिक खेलों को लेकर की बड़ी मांग
अब कब टीम इंडिया जर्सी में साथ दिखेंगे रोहित और कोहली, नोट कर लीजिए तारीख
देश को दी अपार खुशी..प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के समापन के बाद भारतीय दल को दी बधाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
