SL vs BAN 2nd Test: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 192 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2024, 03:20 PM IST

SL vs BAN 2nd Test Highlights: बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 2-0 से जीत लिया है। इसके दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 192 रनों से जीत दर्ज की।

SL vs BAN 2nd Test Highlights: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। इस मैच में तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने 50 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे श्रीलंका ने बुधवार को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 192 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर लिया।

Sri Lanka cricket team

श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

श्रीलंका ने पहला टेस्ट मैच 328 रन से जीता था तथा दूसरे मैच में जीत से उसने बांग्लादेश में टेस्ट मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। श्रीलंका ने इससे पहले टी20 श्रृंखला में 2-1 से जीत हासिल की थी। वनडे श्रृंखला में हालांकि वह इसी अंतर से हार गया था।

End of Feed