SL vs BAN 2nd ODI Pitch Report: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs BAN 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (5 July 2025) बांग्लादेश क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का आयोजन कोलंबो में होगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने बड़ी जीत हासिल करते हुए सीरीज में अहम बढ़त बना ली थी। अब आज वे जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। यहां हम जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे सीरीज 2025
  • आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे होगा
  • दूसरे वनडे मैच का आयोजन कोलंबो के मैदान पर होना है

SL vs BAN 2nd ODI Pitch Report Today Match: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh vs Sri Lanka) के बीच आज तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो (Colombo) में खेला जाएगा। इससे पहले, वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 245 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेहमान बांग्लादेश की टीम 77 रन से चूक गई थी और श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब अगर आज श्रीलंका जीता तो सीरीज उसके कब्जे में आ जाएगी। आज दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से होगा। जबकि टॉस 2:00 बजे होगा। मेहमान बांग्लादेशी टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं। वहीं, मेजबान श्रीलंकाई टीम की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के हाथों में है जिन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक भी लगाया था।

SL vs BAN 2nd ODI Pitch Report Today Match

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे मैच से पहले जान लेते हैं कि वनडे क्रिकेट में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं तो नतीजे किसके पक्ष में ज्यादा रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में 58 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें श्रीलंकाई टीम ही हावी नजर आई है। श्रीलंका ने 44 वनडे मुकाबलों में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को हराया है। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब तक सिर्फ 12 वनडे में जीत दर्ज करने में सफल हो सकी है। दो मैच बेनतीजा रहे थे। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चल रही मौजूदा सीरीज श्रीलंका में आयोजित हो रही है। श्रीलंका में अब तक बांग्लादेश-श्रीलंका की टीमों के बीच 25 वनडे हो चुके हैं, जिसमें 21 बार मेजबान श्रीलंका विजयी रही, वहीं, बांग्लादेश की टीम सिर्फ 2 मैचों में श्रीलंका पर उसकी जमीन पर जीत दर्ज कर पाई है। आपको ये बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहले वनडे की तरह आज खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच भी कोलंबो में होने जा रहा है और इस मैदान पर आज तक बांग्लादेश ने एक भी मैच नहीं जीता है, इसमें पिछले मुकाबले की हार भी शामिल है। आज तक कोलंबो में श्रीलंका-बाग्लादेश के बीच 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं और इन सभी मैचों में श्रीलंका विजेता टीम रही है।

End of Feed