Dimuth Karunaratne Retirement: 100वें टेस्ट के बाद करुणारत्ने ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, आईसीसी ने दी शुभकामनाएं

Dimuth Karunaratne Retirement: श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने ने 100वें टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। करुणारत्ने का करियर शानदार रहा और उन्हें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने भी एक खास नोट लिखकर सराहा है।

Dimuth Karunaratne Retirement: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की जमकर सराहना की, जिन्होंने गॉल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट के साथ ही अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया।

karunsratne

दिमुथ करुणारत्ने (फोटो- AP)

करुणारत्ने ने अपने विदाई टेस्ट में 36 और 14 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से मैच जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दिमुथ का करियर बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने खेल के पारंपरिक प्रारूप में एक बल्लेबाज के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 100 टेस्ट खेलने वाले अपने देश के सातवें खिलाड़ी बने।’’

End of Feed