SL vs AUS 2nd Test Pitch Report: श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs AUS 2nd Test Pitch Report In Hindi: ऑस्ट्रेलिया और मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार (6 February 2025) से टेस्ट सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच का आयोजन गॉल के गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। सीरीज का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता है और अब श्रीलंकाई टीम दूसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2025
  • श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा व अंतिम टेस्ट
  • दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन गॉल में होगा

SL vs AUS 2nd Test Pitch Report In Hindi: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे व आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के बीच मुकाबला होगा। दूसरा टेस्ट मैच गॉल (Galle) के गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार सुबह से खेला जाएगा। इसी मैदान पर हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की अगुवाई में लंबे समय बाद खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पारी और 242 रनों से विशाल जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली थी। अब धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम सीरीज में सूपड़ा साफ होने से बचने के लिए किसी भी हाल में दूसरा टेस्ट जीतना चाहेगी। भारतीय समय के मुताबिक श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच सुबह 10:00 बजे से आरंभ होगा और टॉस 9:30 बजे किया जाएगा।

SL vs AUS 2nd Test Pitch Report

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच से पहले जान लेते हैं कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास में आज तक 34 टेस्ट मैच हुए हैं। जिनमें मौजूदा सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी शामिल है। इन 34 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 21 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं श्रीलंका की टीम सिर्फ पांच मुकाबलों में सफल रही। दोनों टीमों के बीच 8 मैच ड्रॉ रहे। श्रीलंकाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े देखें, तो अभी तक श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच 19 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिनमें 8 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि मेजबान श्रीलंकाई टेस्ट टीम को पांच टेस्ट मैचों में जीत मिली है। शुक्रवार से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में फैंस की नजरें श्रीलंका के जेफरे वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) और प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) के साथ-साथ पिछले मैच में 72 रन बनाने वाले दिनेश चंडीमल (Dinesh Chandimal) पर टिकी होंगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पिछले मैच में डबल सेंचुरी लगाने वाले उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja), शतकवीर रहे कप्तान स्मिथ और बेहतरीन सेंचुरी लगाने वाले जोश इंग्लिस (Josh Inglis) से सबकी उम्मीदें होंगी। वहीं गेंदबाजों में मैथ्यू कुह्नेमन (Matthew Kuhnemann), नाथन ल्योन (Nathan Lyon) और मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) पर निगाहें रहेंगी।

End of Feed