SL vs AUS 2nd Test Day-2 Highlights: स्मिथ और एलेक्स का गरजा बल्ला, श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में हासिल की बढ़त

SL vs AUS 2nd Test Day-2 Highlights: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का धमाल जारी रहा। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले श्रीलंका की टीम 257 रन पर ऑलआउट हो गए। वहीं, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन का स्कोर पार कर लिया है।

SL vs AUS 2nd Test Day-2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के 36वें शतक और एलेक्स कैरी के साथ नाबाद 239 रन की साझेदारी से शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक तीन विकेट पर 330 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह 73 रन की बढ़त बना ली है और उसके अभी सात विकेट बाकी है जिससे मेहमान टीम ने दबदबा बनाया हुआ है।

SL vs AUS, SL vs AUS 2nd Test, SL vs AUS 2nd Test Day-2, SL vs AUS 2nd Test Day- Highlights, Steven Smith Century, Alex Carey Century, Sri Lanka vs Australia, Sri Lanka vs Australia 2nd Test, Sri Lanka vs Australia Match Live Updates,

शतक जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ। (फोटो- AP)

स्मिथ ने 239 गेंद में नाबाद 120 रन की पारी और कैरी ने 156 गेंद में नाबाद 139 रन बनाकर श्रीलंकाई गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाईं। यह सीरीज में स्मिथ का दूसरा शतक है जबकि कैरी ने शानदार तरीके से अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 37 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद स्मिथ और उस्मान ख्वाजा (36 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की अहम साझेदारी निभाई।

End of Feed