सिकंदर रजा ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे की ओर से जड़ दिया सबसे तेज शतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 21, 2023, 09:29 AM IST

वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के हीरो रहे सिंकदर रजा, जिन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को हराया
  • बल्ले और गेंद से चमके सिकंदर रजा
  • जड़ दिया जिम्बाब्वे की ओर से सबसे तेज वनडे शतक

जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में नीदरलैंड की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 316 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 55 गेंद शेष रहते केवल 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो रहे सिकंदर रजा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 54 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेली और अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी। रजा के अलावा सीन विलियम्स ने 91 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने पहले मैच में शतक जड़ा था। इससे पहले नीदरलैंड ने विक्रमजीत सिंह के 88 और स्कॉट एडवर्ड्स के 83 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए थे।

sikandar raza

सिकंदर रजा (साभार-Twitter)

जिम्बाब्वे की ओर से सबसे तेज शतक

End of Feed