IRE vs ZIM, T20 WC: पहले ही मैच में गरजा सिकंदर का बल्ला, जिंबाब्वे की शानदार जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 06:44 PM IST

Ireland vs Zimbabwe, ICC T20 World Cup 2022 Match Highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सोमवार को आयरलैंड और जिंबाब्वे के बीच ग्रुप मुकाबला होबार्ट में खेला गया। इस मैच में जिंबाब्वे ने अपने स्टार बल्लेबाज सिकंदर रजा के दम पर 31 रनों से शानदार जीत दर्ज करके बेहतरीन आगाज किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार शाम ग्रुप मैचों में आयरलैंड और जिंबाब्वे की टीमें भी आमने-सामने आईं। इस मैच में जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 174 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन ही बना सकी और मैच 31 रन से गंवा दिया। इस मैच के हीरो रहे जिंबाब्वे के स्टार बल्लेबाज सिकंदर रजा।

sikandar_raza

सिकंदर रजा (ICC)

इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला ज्यादा देर तक सही साबित होता नहीं दिखा। जिंबाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत में तो ओपनर्स के रूप में उनको दो झटके जल्दी लग गए लेकिन मध्यक्रम में एक बार फिर जिंबाब्वे के स्टार बल्लेबाज सिकंदर रजा ने मोर्चा संभाला और खेल पलट दिया।

End of Feed