शतकवीर वैभव सूर्यवंशी को लेकर शुभमन गिल के बयान पर मचा बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। एक तरफ जहां उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल के उन्हें लेकर बयान को लेकर बवाल मच गया है।

Shubman Gill on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़कर पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उनकी शानदार पारी ने रॉयल्स को 210 रन के लक्ष्य को 4 ओवर से अधिक समय शेष चेस करवा दिया। लेकिन मैच के बाद टाइटन्स के कप्तान शुबमन गिल के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।

Vaibhav Suryavanshi Shubman Gill

वैभव सूर्यवंशी शुभमन गिल (फोटो- BCCI/IPL)

"यह उसका भाग्यशाली दिन था": शुभमन गिल

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में जब वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो गिल ने ज्यादा प्रशंसा नहीं की। उन्होंने कहा, "यह उसका (भाग्यशाली) दिन था। उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और अपने दिन का पूरा फायदा उठाया।"

End of Feed