जीत के बाद गिल ने की डेब्यूटेंट हर्ष और गुरनूर की तारीफ, अद्भुत कैच पर भी दिया बयान

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने ब्रार और दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद ’मैन ऑफ द मैच’ गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे ने प्रभावित किया। भारत ने ब्रार और दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद ’मैन ऑफ द मैच’ गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। ब्रार और दुबे ने तीन तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।

Shubman Gill

शुभमन गिल (साभार-X)

लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया। गिल ने मैच के बाद कहा, ’’यह एक तरह से टी20 मैच था। हमने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद गुरबाज ने बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन उसके बाद हमने मध्य ओवरों में और डेथ ओवर में वापसी की। ’’

End of Feed