IND vs SA: पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, गर्दन में खिंचाव के कारण हुए थे रिटायर्ड हर्ट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। बीसीसीआई ने एक ताजा बयान में कहा है कि वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ह पूरी रात डॉक्टरों की निगरानी में थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

रविवार की सुबह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए उस वक्त एक बुरी खबर सामने आई जब बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट दिया। बीसीसीआई ने साफ किया कि कप्तान गिल को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पूरी रात डॉक्टरों की निगरानी में थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Shubman Gill

शुभमन गिल (साभार-x)

दूसरे दिन लगी थी गिल को चोट

पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब पारी के 35वें ओवर में यह घटना घटी। गिल को साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में खिंचाव आने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने केवल तीन गेंद का सामना किया जिसके बाद चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने चार रन बनाए। शॉट लगाने के दौरान उनकी गर्दन में ऐंठन हो गई थी। फिजियो तुरंत ही मैदान पर पहुंचे लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

End of Feed