IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने किया खुलासा, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, बताया ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं

Shubman Gill Press Conference, IND vs NZ Test Match: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कई बातों का सीधा-साफ जवाब दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि कितने तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे और संकेत दिए कि ऋषभ पंत प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2026
  • शुभमन गिल ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए
  • ऋषभ पंत के प्लेइंग-11 में शामिल होने के संकेत मिले

IND vs NZ Test Series, Shubman Gill Press Conference: वनडे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में मेजबान न्यूजीलैंड से टकराने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच से पूर्व भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम "पक्के तौर पर" चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की फॉर्म और फिटनेस को लेकर जताई जा रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया।

Shubman Gill Press Conference Ahead Of IND vs NZ 1st Test

शुभमन गिल

गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज से पहले गिल ने कहा, "हम पक्के तौर पर चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलेंगे।" हाल ही में भारत द्वारा 3-1 से जीती गई वनडे सीरीज में युवा तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, और यह एक सुखद उलझन है।"

End of Feed
Latest News

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने किया खुलासा, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, बताया ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं

फिलीपींस में सबसे पुराने 'गुरुद्वारा खालसा दीवान' पहुंचे पीएम मोदी, खुद फोटोज शेयर कर लिखा- 'बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं'

चक्रवात 'अकवान' होगा और ताकतवर, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट पर देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी

सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में फंसा पेच! आज नहीं होगी बैठक, अखिलेश-राहुल-प्रियंका की मुलाकात के बाद टला कार्यक्रम

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और पत्रकारों को बड़ी राहत! कोर्ट ने वीजा अवधि सीमित करने वाले ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को किया खारिज