IND vs AUS: रोहित-विराट पर शुभमन गिल ने कहा कुछ ऐसा, फैंस कर रहे हैं तारीफ

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से शुरू हो रहे वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान गिल ने रोहित-विराट को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिससे फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने विराट-रोहित को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जबसे गिल को वनडे टीम की कमान मिली है, पिछले कुछ सप्ताह से सोशल मीडिया पर लगातार इस पर चर्चा हो रही है। एक खेमा इस फैसले के समर्थन में है तो दूसरा खेमा इसे जल्दबाजी में लिया गया फैसला बता रहा है। लेकिन इन सब के बीत अटकलबाजी के बीच शुभमन गिल ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली से उनके रिश्ते पहले की तरह मजबूत हैं और मैच के दौरान परेशानी में होने पर वह इन दोनों दिग्गजों से सलाह लेने में हिचकिचायेंगे नहीं। गिल की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार से आस्ट्रेलिा के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी।

IND vs AUS 1st ODI

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI X)

पहले जैसे हैं रिश्ते, बोले गिल

स्वान नदी के किनारे प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा ,‘‘ बाहर भले ही कुछ भी बातें चल रही हो लेकिन रोहित से मेरे रिश्ते नहीं बदले हैं । जब भी मुझे मदद की जरूरत होती है, वह हमेशा उपलब्ध होते हैं । चाहे वह पिच के बारे में पता करना हो या कुछ भी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उनसे जाकर पूछता हूं कि आपको क्या लगता है । अगर आप कप्तान होते तो क्या करते । विराट भाई और रोहित भाई से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और वे सलाह देने से हिचकिचाते नहीं हैं ।’’26 वर्ष के गिल को पता है कि इन दोनों धुरंधरों की जगह लेना मुश्किल है और उन्हें दोनों पूर्व कप्तानों से काफी सहयोग की जरूरत होगी ।

End of Feed