ODI सीरीज में भाग लेने न्यूजीलैंड पहुंचे शुभमन गिल, निशाने पर होंगे दो माइलस्टोन

भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान पांच मैच की वनडे और दो मैच की टेस्ट सीरीज में भाग लेने न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। दौरे पर उनके निशाने पर होंगे दो पर्सनल माइलस्टोन।

ऑकलैंड: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे में भाग लेने न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। सीरीज का आगाज 4 नवंबर, 2026 को ऑक्लैंड में होगा। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल की सीरीज के दौरान नजरें दो व्यक्तिगत उपलब्धियों पर होगी।

Shubman Gill

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट BCCI X)

वनडे में 4 हजारी बनने के मुहाने पर

गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वनडे क्रिकेट में चार हजार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने अबतक खेले 70 मैच की 69 पारी में 64.01 के औसत और 103.01 के स्ट्राइक रेट से 3,713 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में दो दोहरे शतक भी जड़े हैं। गिल वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मैच में शिरकत करेंगे। चार हजारी बनने के लिए उन्हें तीन पारी में 287 रन बनाने हैं। मौजूदा फॉर्म को देखें तो यह उनके लिए मुश्किल काम नहीं होगा।

End of Feed