IND vs ENG: अपने खराब फॉर्म को लेकर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस बात से हुई थी निराशा...

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 22, 2024, 12:21 AM IST

शुभमन गिल ने विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले टेस्ट किकेट में चल रहे लीन पैच के बारे में कहा है कि वो उस दौरान अपनी उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतर रहे थे।

रांची: शुभमन गिल के सामने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले कुछ चुनौतियां थी, जिनमें फॉर्म में वापसी करना भी शामिल था क्योंकि अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के कारण वह निराश थे। गिल के लिए भारतीय बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर उतरना नया अनुभव था। उन्होंने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक पांच मैच की श्रृंखला के पहले तीन मैच में 252 रन बनाए हैं जिसमें विशाखापत्तनम में खेली गई 104 रन की पारी और राजकोट में बनाए गए 91 रन भी शामिल हैं।

Shubman Gill

शुभमन गिल

अपनी अपेक्षाओं पर नहीं उतरपाना था मुश्किल

गिल ने बुधवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन में कहा,'अपनी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाना थोड़ा मुश्किल था। जब बाहर बैठे लोग इस बारे में बात करते हैं तो मुझ पर खास प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन मैंने जो उम्मीदें खुद से लगाई थी उन पर खरा नहीं उतर पाने के कारण मैं थोड़ा निराश था। आप निश्चित तौर पर खुद से कुछ अपेक्षाएं रखते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी मानसिकता बदली। मैं अब भी स्वयं से इस तरह की उम्मीदें रखता हूं। यह इस बात से जुड़ा है कि आप उन्हें कितनी जल्दी भूल पाते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं। एक बड़े खिलाड़ी और एक औसत खिलाड़ी के बीच यही अंतर होता है।'

End of Feed