तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने से चूके शुभमन गिल, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने से चूक गए लेकिन उन्होंने अपने रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में पहली पारी में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

बर्मिंघम: टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में बल्ले से इतिहास रचने से चूक गए। हालांकि गिल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए। गिल 387 गेंद में 269 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के जड़े। गिल का तिहरा शतक जड़ने का सपना जोश टंग ने तोड़ दिया। ओली पोप ने टंग की गेंद पर कैच लपका।

Shubman Gill

शुभमन गिल

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने आए गिल ने अपनी ऐतिहासिक पारी में विराट कोहली का बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254* रन की पारी खेली थी। गिल ने विराट को 15 रन के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

End of Feed