IND vs AUS : घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल ने खोला आतिशी फॉर्म का राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2023, 09:14 PM IST

IND vs AUS 4th Test, Shubman Gill statement: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जमाया। उन्होंने आतिशी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचा। इसके बाद उन्होंने इस फार्म के राज का खुलासा किया।

IND vs AUS 4th Test, Shubman Gill statement: शुभमन गिल को आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आउट होने का कोई मलाल नहीं होता है, लेकिन अपने स्वभाव के विपरीत रक्षात्मक शॉट खेलने के दौरान आउट होने पर उन्हें निराशा होती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में गिल ने 128 रन की पारी खेली, जिससे तीसरे दिन के खेल के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए।

Shubman Gill

शुभमन गिल।

गिल का तीन महीने में छह शतक

शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल ने पिछले तीन महीने में छह शतकीय पारियां खेली है। इसमें टेस्ट में दो शतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक और वनडे में तीन शतकीय पारियां शामिल है। वनडे में उन्होंने इस दौरान दोहरा शतक भी जड़ा। गिल से तीसरे दिन के खेल के बाद शनिवार को यहां जब पूछा गया कि वह जब खराब दौर से गुजर रहे होते है तो खुद से क्या बातें करते है। उन्होंने कहा, ‘मैंने बीच में एक ऐसा दौर देखा है जब मैं 40 और 50 (2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 और 44) रन के आस-पास स्कोर कर आउट हो जा रहा था। मैंने जब इंग्लैंड में पांचवां टेस्ट खेला, तो लगभग 20 (17) रन बनाए और उस पारी में जल्दी आउट हो गया।’

End of Feed