शुभमन गिल ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का रिकॉर्ड, बने वनडे में सबसे तेज 2 हजारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 22, 2023, 08:36 PM IST

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन की पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका दिग्गज का वनडे में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 में लगातार धमाल मचाते जा रहे हैं। विश्व कप से पहले डेंगू की चपेट में आने वाले शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की और दोबारा लय हासिल करते जा रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में 31 गेंद में 26 रन की पारी खेली। इस दौरान जैसे ही उन्होंने 14 रन का आंकड़ा पार किया। वो वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Shubman Gill

शुभमन गिल

38वीं पारी में हासिल की ये उपलब्धि

गिल ने करियर की 38वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया। अमला ने 40 पारियों में 2 हजार रन पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के जहीर अब्बास और बाबर आजम, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसें हैं। ये सभी 45-45 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। इस सूची में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के इमाम उल हक और पांचवें पर इंग्लैंड के जॉनेथन ट्रॉट हैं। इमाम ने 46 और ट्रॉट ने 47 पारियों में ऐसा किया था।

End of Feed