ICC Cricketer of the month award: ये भारतीय खिलाड़ी बना महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 06:07 PM IST

Shubman Gill, ICC Cricketer of the year award March 2023: आईसीसी द्वारा हर महीने दिए जान वाले महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के विजेता का ऐलान कर दिया गया है। नए साल में लगातार अपने बल्ले से धूम मचाने वाले युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने जनवरी 2023 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को एकदिवसीय प्रारूप में लगातार अच्छी पारियां खेलने के लिए जनवरी माह का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि इंग्लैंड की अंडर-19 कप्तान ग्रेस स्क्रीवन्स महिला वर्ग में यह सम्मान पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी। गिल ने जनवरी में सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में काफी रन जुटाए।

shubman gill wins icc cricketer of the month award

शुभमन गिल (AP)

तेइस साल के गिल ने जनवरी में 100 से अधिक के तीन स्कोर बनाए और इस दौरान 567 रन जोड़े। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 149 गेंद में 28 बाउंड्री की मदद से 208 रन बनाए और इस दौरान एकदिवसीय प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

End of Feed