ICC ODI Ranking: ताजा वनडे रैंकिंग का ऐलान, इन भारतीय क्रिकेटरों ने लगाई छलांग

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 9, 2023, 07:46 PM IST

ICC ODI Ranking: शुभमन गिल और ईशान किशन ने बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। देश में शुरु होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से दो महीने पहले गिल दो पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर काबिज हो गये और पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए।

ICC ODI Ranking: भारत के सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल (Shubman Gill) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। देश में शुरु होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से दो महीने पहले गिल दो पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर काबिज हो गये और पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के करीब पहुंच गये।

ICC ODI Ranking, Ishan Kishan and Shubman Gill

ईशान किशन और शुभमन गिल (AP)

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर बरकरार हैं। गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 743 रेटिंग अंक पर पहुंच गये। वह तीसरे स्थान पर काबिज फखर जमां (755 रेटिंग अंक) और चौथे स्थान पर काबिज इमाम उल हक (745 रेटिंग अंक) के करीब हैं।

End of Feed