IND vs AUS PM XI: गिल और हर्षित राणा पिंक बॉल से चमके, भारत ने प्राइम मिनिस्टर इलेवन को दी मात

India vs Australia Prime Minister XI: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन को बुरी तरह से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने एडिलेड टेस्ट के लिए हुंकार भर दी है। आइए जानते हैं कि प्रेक्टिस मैच में भारत के किन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

India vs Australia Prime Minister XI: भारत ने रविवार, 1 दिसंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच के दूसरे दिन प्रधानमंत्री एकादश को हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रधानमंत्री एकादश ने सैम कोंस्टास के शतक की बदौलत 240 रन बनाए। जवाब में भारत ने यशस्वी जायसवाल (45) और शुभमन गिल (50) की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

rohit trophy prime minister eleven

रोहित शर्मा (फोटो- X)

मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के लिए अपना ओपनिंग स्पॉट त्याग दिया, जिन्होंने पर्थ में पहले टेस्ट में ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए, राहुल ने अभ्यास मैच में भी यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग जारी रखी। दोनों ने पर्थ में जहां से छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े।

End of Feed