IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने दिखाया बड़ा दिल, नेट गेंदबाज को दे दिया खास तोहफा

Shreyas Iyer Wins Heart: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर न्यूजीलैंड से होने वाली है। इस मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने सभी का दिल जीत लिया है।

Shreyas Iyer Wins Heart: आईसीसी क्रिकेट अकादमी के नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह के लिए चैंपियंस ट्रॉफी अभ्यास सत्र के दौरान एक खास पल तब आया जब भारतीय टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने उन्हें एक जोड़ी जूते भेंट किए। यह पल जसकिरण के लिए बेहद खास था, क्योंकि यह न केवल एक उपहार था, बल्कि उनके प्रति श्रेयस की सराहना और स्नेह का प्रतीक भी था।

shreyas iyer bcci

श्रेयस अय्यर (फोटो- BCCI)

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और क्रिकेट के प्रति गहरा लगाव रखने वाले जसकिरण सिंह, उस दिन लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी श्रेयस अय्यर उनके पास आए और पूछा, "पाजी, क्या हाल-चाल है? सब बढ़िया?" इसके बाद श्रेयस ने उनसे उनके जूते का साइज पूछा। जसकिरण ने बताया, "मैंने कहा कि साइज 10 है। तब श्रेयस भाई ने कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ है और उन्होंने मुझे ये जूते दिए। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

End of Feed