पृथ्वी के समर्थन में उतरे अय्यर, बोले-बुलंदियों को छू सकता है यह खिलाड़ी, बस करना होगा यह काम

खराब दौरे से गुजर रहे पृथ्वी शॉ को लेकर श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी बात कही है। अय्यर ने शॉ का समर्थन करते हुए कहा कि वह अब भी बुलंदियां छू सकता है, लेकिन उसके लिए उन्हें खास काम करना होगा। हाल ही में मुंबई ने अय्यर की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीता है।

पृथ्वी शॉ जितनी तेजी से उभरे थे, उतनी ही तेजी से हाशिये पर भी चले गए लेकिन श्रेयस अय्यर का मानना है कि अनुशासित होने पर मुंबई का यह बल्लेबाज बुलंदियों को छू सकता है। शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा की झलक पेश की और नौ मैचों में 197 रन बनाये लेकिन इसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है । मुंबई ने श्रेयस की कप्तानी में खिताब जीता।

shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

मध्यप्रदेश को फाइनल में पांच विकेट से हराने के बाद श्रेयस ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि वह कुदरती प्रतिभावान खिलाड़ी है । उसके पास इतनी प्रतिभा है जो किसी के पास नहीं । उसे बस अनुशासन पर काम करना होगा। ऐसा करने पर वह बुलंदियों को छू सकता है।’’

End of Feed