पावरप्ले में ही हार गए, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई चूक

PBKS vs RCB Match: आरसीबी के खिलाफ 23 रन की हार के बाद पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूट गया। 223 रन का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 199 रन ही बना पाई।

PBKS vs RCB Match: आरसीबी के खिलाफ 23 रन की हार के बाद पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर लगभग खत्म हो गया। हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जबरदस्त शुरुआत और फिर 223 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम पावरप्ले में ही आईपीएल मुकाबला हार गई।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-IPL)

मैच के बाद श्रेयस ने कहा, ’’ बेशक, उन्होंने शानदार शुरुआत की और फिर पावरप्ले के ठीक बाद गेंदबाजों को निशाना बनाया। मुझे लगता है कि 222 रन तक पहुंचना एक तारीफ के काबिल प्रदर्शन था और हम गेंदबाजी में अधिक विकेट नहीं ले पाए लेकिन मुझे लगता है कि हम मैच पावरप्ले में ही हार गए।’’

End of Feed