Mumbai vs Vidarbha: एक बार फिर फेल हुए श्रेयस अय्यर, शार्दुल ने मुंबई को संभाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2024, 10:40 AM IST

Mumbai vs Vidarbha: मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे। अय्यर के अलावा टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, बाद में शार्दुल ने अपनी टीम को संभाल लिया।

दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे का रणजी ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन जारी रहा लेकिन शारदुल ठाकुर के हरफनमौला खेल के दम पर मेजबान मुंबई रणजी ट्रॉफी फाइनल के शुरुआती दिन विदर्भ के खिलाफ खराब स्थिति से वापसी करने में सफल रहा। शार्दुल ने 69 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे 111 रन पर छह विकेट गंवाने वाली मुंबई की टीम ने 224 रन बनाये। शार्दुल ने इसके बाद गेंद से भी कमाल करते हुए विदर्भ के सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे को खाता खोले बगैर पगबाधा कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलायी।

Mumbai vs Vidarbha

शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर (साभार-BCCI Domestic)

दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने तीन विकेट पर 31 रन बनाये थे। टीम अब भी मुंबई से 193 रन पीछे है। स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे 21 रन बनाकर क्रीज पर थे जबकि रात्रि प्रहरी आदित्य ठाकरे उनका साथ दे रहे थे। अपने प्रथम श्रेणी करियर का आखिरी मैच खेल रहे रहे तेज गेंदबाज ने धवल कुलकर्णी ने दिन के आखिरी सत्र में आउटस्विंग का शानदार इस्तेमाल करते हुए अमन मोखाडे (आठ) और अनुभवी करुण नायर (शून्य) को विकेटकीपर हार्दिक तामोरे के हाथों कैच कराकर मैच पर मुंबई का दबदबा बनाया।

End of Feed