SMAT 2024: 26.75 करोड़ में बिकने के बाद श्रेयस अय्यर ने मचाया महाराष्ट्र के खिलाफ धमाल, रहाणे भी चमके

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में नीलाम होने वाले श्रेयस अय्यर महाराष्ट्र के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत में अजिंक्य रहाणे ने भी योगदान दिया। वहीं एक अन्य मुकाबले में बड़ौदा के लिए हार्दिक पांड्या भी चमके।

हैदराबाद: कप्तान श्रेयस अय्यर और अनुभवी अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में महाराष्ट्र को पांच विकेट से हराया। आईपीएल की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदे गए श्रेयस ने 39 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाये। रहाणे ने 34 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। मुंबई ने जीत के लिये 172 रन का लक्ष्य 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले शार्दुल ठाकुर और मोहित अवस्थी ने दो-दो विकेट लेकर महाराष्ट्र को नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

पांड्या ने खेली 30 गेंद में 69 रन की आतिशी पारी

End of Feed