गंभीर के कोच बनते ही टीम इंडिया में अय्यर की हो सकती है वापसी, श्रीलंका दौरे के लिए संभावितों में शामिल श्रेयस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2024, 08:46 PM IST

गौतम गंभीर के कोच बनते हीं श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। टी20 वर्ल्ड कप के फौरन बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरा करना है। ऐसे में सीनियर खिलाड़ी इस दौरे पर उपलब्ध नहीं होंगे और युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्मबाब्वे और श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया
  • श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी
  • टी20 वर्ल्ड कप के बाद आराम करेंगे सीनियर्स

गौतम गंभीर के भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से आईपीएल चैम्पियन कप्तान श्रेयस अय्यर के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को नया जीवन मिल सकता है जो जुलाई अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के जरिये वापसी कर सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस को पांच जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये भी चुना जा सकता है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये उनके चुने जाने की संभावना अधिक है।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

श्रेयस अय्यर (साभार-KKR)

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के सबसे प्रबल दावेदार गंभीर आईपीएल में केकेआर के मेंटोर थे। श्रेयस को ईशान किशन के साथ बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था चूंकि वे रणजी ट्रॉफी खेलने से कतरा रहे थे । श्रेयस ने रणजी फाइनल खेलकर 90 रन बनाये थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के लिये टीम का ऐलान अगले सप्ताह होगा। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं।

End of Feed