एशिया कप के सेमीफाइनल में श्री चरिणी ने रचा इतिहास, तोड़ा कुलदीप यादव का रिकॉर्ड

भारत की बाएं हाथ की युवा स्पिनर श्री चरणी ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 50 विकेट चटकाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गईं हैं।

दुबई: भारत की बाएं हाथ की युवा स्पिनर श्री चरणी ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 50 विकेट चटकाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गईं हैं। बाएं हाथ की स्पिनर ने यह उपलब्धि अपने करियर के 29वें मैच में हासिल की। उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Shree Charani

श्री चरिणी (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

बांग्लादेश की पारी की छठे ओवर में श्री चरणी ने ओपनर जुएरिया फिरदौस को आउट करके यह मुकाम हासिल किया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, ऐसे में फिरदौस ने एक ऐसी गेंद पर 'अक्रॉस द लाइन' शॉट खेलने की कोशिश की जो टर्न होकर बाहर जा रही थी। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में गई और ऋचा घोष ने दौड़कर स्टंप्स के पीछे कैच लपक लिया। इसी के साथ ही श्रीचरणी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में विकेटों की अर्धशतक पूरा कर लिया।

End of Feed