Rohit Sharma Retired out Controversy: क्या दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा को मिलनी चाहिए थी बैटिंग की परमीशन? क्या कहते हैं नियम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 18, 2024, 06:00 AM IST

Rohit Sharma Retired Out Country out Controversy: क्या टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर रिटायर्ड आउट होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में पारी का आगाज करने भी आ गए, क्या हिटमैन ने ऐसा कराने के लिए तोड़े हैं नियम?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हुआ। भारतीय टीम सीरीज पर पहले ही लगातार दो मुकाबले जीतकर कब्जा कर चुकी थी। लेकिन महज औपचारिकता बचा तीसरा और एक्शन से भरपूर अंतिम मुकाबला सुपरहिट या कहें पहले दो मैच पर भारी पड़ा। हाई स्कोरिंग मैच में टीम इंडिया ने 22 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद 20 ओवर में 212/4 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने भी शानदार अंदाज में चेज करते हुए स्कोर की बराबरी कर ली और मुकाबला टाई हो गया।

Rohit Sharma Rinku Singh

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह

मैच का रोमांच यहीं नहीं खत्म हुआ। हार जीत के फैसले के लिए खेला गया पहला सुपर ओवर टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में जाकर हार-जीत का फैसला हो सका। लेकिन पहले सुपर ओवर के अंत दूसरे के आगाज के बीच एक नया तकनीकि विवाद भी उठ खड़ा हुआ।

End of Feed