पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक और भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के रिश्ते में दरार की अटकलें हैं। दोनों पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि शोएब और सानिया की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक ले सकते हैं। लेकिन तलाक की अफवाहों के बीच शोएब ने अपनी पत्नी सानिया को बर्थडे विश किया है। सानिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 15 नवंबर, 1986 को मुंबई में हुआ था।
शोएब की पोस्ट हुई वायरल
शोएब ने मंगलवार को ट्विटर पर सानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सानिया के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। शोएब ने कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं सानिया। आप स्वस्थ रहें और खुशहाल जिंदगी जिएं! दिन का पूरा लुत्फ उठाएं।' शोएब मलिक की यह बर्थडे पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि आप दोनों हमेशा यूं ही मुस्कुराते हुए साथ रहें। ट्वीट पर कुछ ही घंटों में 70 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।Happy Birthday to you @MirzaSania Wishing you a very healthy & happy life! Enjoy the day to the fullest... t.co/ZdCGnDGLOT
— ANI (@ANI) Nov 14, 2022
