Shoaib Malik Match Fixing: शोएब मलिक पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, BPL का कांट्रेक्ट रद्द

Shoaib Malik Match Fixing: पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में लगातार तीन नो बॉल फेंकने के बाद मुश्किल में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका बीपीएल क्रांट्रेक्ट रद्द कर दिया गया है।

Shoaib Malik Match Fixing: मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक का बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) कांट्रेक्ट समाप्त कर दिया गया है। खुलना टाइगर्स के खिलाफ फॉर्च्यून बरिशाल का प्रतिनिधित्व करते हुए, मलिक ने ओवर में तीन नो-बॉल फेंकी, जिससे संभावित मैच फिक्सिंग की अटकलें बढ़ गईं। उनके कांट्रेक्ट रद्द होने का आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

Shoaib Malik BPL 2024

शोब मलिक (फोटो- X)

टी20 क्रिकेट के दिग्गजों में से एक मलिक इसी लीग में 13000 टी20 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पहुंचे। हालांकि, इससे पहले कि उन्हें इस उपलब्धि के लिए सराहना मिलती, उनके मैच के दौरान अनोखे काम ने सभी फैंस को स्तब्ध करके रख दिया।

End of Feed