IND vs ENG: शोएब बशीर बने टेस्ट में पंजा झटकने वाले दूसरे सबसे युवा इंग्लिश क्रिकेटर, किया दिवंगत दादा को समर्पित

पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर ने रांची टेस्ट की पहली पारी में भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में भारतीय सरजमीं पर पांच विकेट झटकने वाले दूसरे सबसे युवा विदेशी गेंदबाज बन गए हैं।

रांची: ऑफ स्पिनर शोएब बशीर इंग्लैंड की तरफ से किसी टेस्ट पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने दूसरे युवा गेंदबाज बन गए हैं और उन्होंने अपना यह प्रदर्शन अपने दिवंगत दादा को समर्पित किया जो रेड बॉल क्रिकेट के बड़े प्रशंसक थे। बशीर की उम्र 20 साल और 135 दिन के हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में 119 रन देकर 5 विकेट लिए। बशीर का यह केवल दूसरा टेस्ट मैच है।

दिवंगत दादा को समर्पित किए पांच विकेट

बशीर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा,'यह मेरी क्रिकेट की यात्रा का विशेष क्षण है। दो साल पहले तक मैंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा लेकिन यह वास्तव में विशेष है। यह मेरे लिए भावनात्मक पल भी है। असल में डेढ़ साल पहले मैंने अपने दादा को खो दिया था। वह हमेशा टीवी पर टेस्ट क्रिकेट देखा करते थे। वह चाहते थे कि वह मुझे भी टीवी पर देखें। मैं जानता हूं कि वह स्वर्ग से मेरा समर्थन कर रहे हैं।'

End of Feed