Asian Games 2023, Cricket: एशियन गेम्स में ये हो सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और कोच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 03:10 PM IST

Indian cricket team in Asian Games 2023: चीन के ग्वांगझू में आयोजित होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2023 की क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भारतीय क्रिकेट टीम का उतरना तय माना जा रहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे जबकि कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2023
  • एशियन गेम्स में कौन होगा टीम इंडिया का कोच और कप्तान
  • शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण कर सकते हैं अगुवाई

Team India in Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष और महिला) एशियन गेम्स 2023 में हिस्सा लेंगी या नहीं अभी तक इस पर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्ट नहीं हुई है लेकिन पूरे आसार हैं कि टीम इंडिया चीन के ग्वांगझू में पदक के लिए खेलती जरूर दिखेगी। अब सवाल ये है कि जब सीनियर खिलाड़ी व टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त होंगे, तब 23 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और कोच कौन होगा।

Indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (Instagram)

गुरुवार को कुछ खबरें आई थीं कि बीसीसीआई जो टीम एशियाई खेलों के लिए भेजेगा उसका कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को बनाया जा सकता है जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, हालांकि उनका नाम केंद्रीय अनुबंध सूची में मौजूद था। वहीं कोच की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक एशियन गेम्स में जाने वाली टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) हो सकते हैं।

End of Feed