IPL 2025 की नीलामी में नहीं मिला था खरीदार, हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी से प्लेयर ने मचाया हाहाकार

शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे इसके बाद उन्होंने सीजन के आगाज से पहले मौका मिलने के बाद घातक गेंदबाजी से हाहाकार मचाते हुए दो मैच में ही पर्पल कैप अपने नाम कर ली है।

हैदराबाद: आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को खरीदार नहीं मिला थी। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ मैदान में उतरे शार्दुल को अपनी टीम में शामिल करने की किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई थी। लेकिन आईपीएल 2025 के आगाज से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने का मौका मिल गया। उन्हें चोटिल मोहसिन खान की जगह मौका मिला।

Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर

हैदराबाद के खिलाफ चटकाए 4 विकेट

शार्दुल ने लखनऊ की ओर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और 19 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। शार्दुल ने अपने इस फॉर्म को गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रखा और 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए और आईपीएल करियर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

End of Feed