पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन अपने चैनल के माध्यम से खिलाड़ियों के बारे में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, जिसके कारण कभी-कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। अब वह विराट कोहली की तारीफ पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
शोएब अख्तर और विराट कोहली
विराट की तारीफ कर फंसे अख्तर
शोएब अख्तर अक्सर विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते रहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी की भी अख्तर ने खूब तारीफ की थी, जिसको लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आते रहते हैं।
अख्तर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
अब शोएब अख्तर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा 'लोग कहते हैं कि आप विराट की तारीफ क्यों करते हो? मैं बस इतना कहूंगा कि मैं ऐसा क्यों न करूं? उन्होंने भारत के लिए कई मैच जीते हैं। शतक ऐसे बनाते हैं जैसे रोज की बात है। कई ऐसे मौके हैं जब विराट के कारण टीम इंडिया को जीत मिली है।
टेस्ट में खामोश है विराट का बल्ला
विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो टेस्ट में उनका बल्ला खामोश है। विराट ने टी20 और वनडे क्रिकेट में अपने शतकों का सूखा जरूर खत्म कर लिया है, लेकिन टेस्ट में शतक लगाए उन्हें 3 साल हो गए हैं। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी विराट बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं। उम्मीद है वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी इस सूखे को दूर करेंगे।बाबर को लेकर भी किया था कॉमेंट
हाल ही अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने, उनके अंग्रेजी को लेकर टिप्पणी की थी। अख्तर की टिप्पणी पर पूर्व पीसीबी चीफ रमीज राजा ने उनकी आलोचना की थी और उन्हें भ्रमित सुपरस्टार बताया था।
