Shane Watson Refused PCB: शेन वॉटसन और डेरेन सैमी ने ठुकराया पाकिस्तान का कोच बनने का प्रस्ताव, जानिए क्या है वजह?

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 08:50 PM IST

Shane Watson Refused PCB Coach Proposal: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सैलरी प्रस्ताव स्वीकार करने के बावजूद शेन वॉटसन और डेरेन सैमी ने पाकिस्तानी हेड कोच बनने का ऑफर अस्वीकार कर दिया है।

Shane Watson Refused PCB Coach Proposal: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है जिससे पीसीबी की विदेशी कोच की तलाश अब भी पूरी नहीं हुई। सैमी ने पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को बताया कि वह पहले से ही वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच के रूप में अनुबंधित हैं। वॉटसन इस बात से खफा हो गये कि उनके प्रस्तावित पैकेज के विवरण का खुलासा पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया पर हो गया। वह पीसीबी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद शनिवार रात को स्वदेश लौट गये।

Shane Watson Daren Sammy

शेन वॉटसन और डेरेन सैमी

मांगे स्वीकार करने के बाद भी वॉटसन ने ठुकराया प्रस्ताव

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएसएल मैचों के दौरान कराची में वॉटसन के साथ विस्तृत बातचीत की थी और उन्हें मुख्य कोच पद की पेशकश की थी। उन्होंने बताया,'वॉटसन ने शुरू में दिलचस्पी दिखाई थी और प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कुछ वित्तीय और अन्य शर्ते रखी थीं। बोर्ड ने वॉटसन की वित्तीय मांगों को कमोबेश स्वीकार करने के बाद यह पूर्व खिलाड़ी इस बात से खुश नहीं था कि उसके प्रस्तावित पैकेज का विवरण पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया में लीक हो गया।'

End of Feed