Shakib al hasan: नहीं रुक रहा शाकिब अल हसन का बल्ला, तोड़ा अफरीदी और जयासूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 05:46 PM IST

बांग्लादेश के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार शाकिब अल हसन का वनडे क्रिकेट में धमाल जारी है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सिलहट में शनिवार को खेले गए पहले वनडे में आतिशी पारी खेलकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Shakib al hasan's World Record: शाकिब अल हसन ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ सिलहट में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 89 गेंद में 93 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 7 हजार रन भी पूरे कर लिए। शाकिब इस मुकाम पर पहुंचने वाले बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। लेकिन शाकिब ने तमीम को पीछे छोड़कर सबसे अधिक औसत से 7 हजार रन पूरे करने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए।

Shakib-al-hasan

शाकिब अल हसन(साभार Bangladesh Cricket)

वनडे में सबसे तेज 7 हजार रन और 300 विकेट

आयरलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले से पहले वनडे में 7 हजारी बल्लेबाज बनने से शाकिब 24 रन दूर थे। शाकिब ने जैसे ही 7 हजार रन के आंकड़े को छुआ वो वनडे क्रिकेट इतिहास में 7 हजार रन और 300 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये उपलब्धि करियर के 228वें वनडे की 216 वीं पारी में हासिल की और सबसे तेज गति डबल धमाल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के सनथ जयासूर्या ही एकदिवसीय क्रिकेट में इस मुकाम पर पहुंच सके थे।

End of Feed